रिम्स में हंगामा

रिम्स में सर्जरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर के साथ की मारपीट

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया, जूनियर डॉक्टर और प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद इमरजेंसी सेवा बहाल

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
रिम्स में सर्जरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर के साथ की मारपीट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रांची रिम्स में उस समय हंगामा मच गया जब सर्जरी के दौरान एडमिट एक मरीज की मौत हो गई. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टर के साथ मारपीट की. जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना प्रभारी रिम्स पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों से बातचीत शुरू की. बता दें कि परिजनों द्वारा डॉक्टर से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गए थे. मारपीट की घटना में मरीज के परिजन भी घायल हुए हैं. मरीज के परिजनों के द्वारा हंगामा और मारपीट के बाद डॉक्टरों का भी आक्रोश आया और डॉक्टरों के द्वारा मरीज के एक परिजन की पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है. मामले में डॉक्टर फिलहाल सुरक्षा की मांग को लेकर ट्रामा सेंटर के पास जमा हो गए.

जूनियर डॉक्टर और प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हो गई  है. जेडीए ने अपनी मांगों के लिए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है. तीन सूत्री मांगों को लेकर जेडीए की ओर से पत्र लिखा गया है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में बिना पुलिया बनाए 2.24 लाख की निकासी! अरंगी पंचायत में विकास योजना के नाम पर बड़ा खेल!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.