करियर न्यूज

झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ अफसरों की बहाली का विज्ञापन जारी, 11 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन

शर्तों का पालन करते हुए करना है आवेदन, अन्यथा हो जाएगा निरस्त

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ अफसरों की बहाली का विज्ञापन जारी, 11 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: लॉ की पढ़ाई करने वालों के लिए सुनहरा मौका है. झारखंड सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष रखने के लिए बड़ी संख्या में लॉ अफसरों को बहाल करने जा रही है. विधि (कानून) विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के 61 लॉ अफसरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया  है. ‘झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026’ के तहत यह बहाली की जानी है. राज्य सरकार ने आवेदन देने के लिए कुछ शर्तें भी जारी की हैं, उन शर्तों का पालन करते हुए उम्मीदवारों को 11 अगस्त 2026 शाम तक अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना है.आवेदकों को ध्यान रखना है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही जमा करना है. सभी आवश्यक दस्तावेजों का PDF lawofficerapt@jharkhandmail.gov.in पर इमेल करना है. आवेदन अगर व्यक्तिगत रूप से या डाक-कूरियर से भेजेंगे तो वह निरस्त कर दिया जाएगा.

इन पदों पर होगी बहाली

  • सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल: 01 पद
  • एडिशनल एडवोकेट जनरल: 03 पद
  • स्टैंडिंग काउंसल : 02 पद
  • गवर्नमेंट प्लीडर : 05 पद
  • गवर्नमेंट एडवोकेट : 40 पद (सर्वाधिक सीटें)
  • लॉ रिसर्च ऑफिसर : 10 पद

यह भी पढ़ें: धुर्वा मोड़ रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में महिला की मौत, आरओबी निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.