न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार, प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा, प्राध्यापक एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, को अगले आदेश तक संस्थान के संकायाध्यक्ष (Dean) का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को संशोधित माना जाएगा.
इसके साथ ही, संस्थान में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में संभावित वृद्धि के सफल क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए पूर्व से कार्यरत उपसंकायाध्यक्षों के अतिरिक्त डॉ. निशिथ एम. पॉल एक्का, अपर प्राध्यापक, सर्जरी विभाग, को भी उपसंकायाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, प्रो. डॉ. पार्धा कुमार चौधरी, प्राध्यापक, शिशु रोग विभाग, को अगले आदेश तक शिशु रोग विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें- DC ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश