स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों से होटलों तक चला सघन जांच अभियान

आदित्यपुर पुलिस ने विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल से गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी और कई संदिग्ध स्थानों पर जांच अभियान चलाया.

By : Dipali Kumari
स्वतंत्रता दिवस को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों से होटलों तक चला सघन जांच अभियान

मधु सुदन / न्यूज11 भारत 
सरायकेला/डेस्क: 
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है. इसी बीच कल देर रात बुधवार को आदित्यपुर पुलिस ने विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल से गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी और कई संदिग्ध स्थानों पर जांच अभियान चलाया.

पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और पार्कों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, खरकाई पुल पर एंटी क्राइम अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान वाहनों के कागजात समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई.

इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र के होटल और लॉज में भी जांच अभियान चलाया तथा वहां ठहरे लोगों की गतिविधियों की जानकारी ली. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने शराब दुकानदारों, बार संचालकों तथा मांस-मछली विक्रेताओं को भी स्पष्ट हिदायत दी कि 15 अगस्त के दिन सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन करें. पुलिस ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 14 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश के आसार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.