न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क: दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अंचल अधिकारियों के खिलाफ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम-2011 के तहत जिले के पांच अंचल अधिकारियों पर कुल 2.68 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है.जिसमें जयनगर अंचल अधिकारी पर 95 हजार रुपये, चंदवारा पर 75 हजार रुपये, डोमचांच पर 49 हजार रुपये, मरकच्चो पर 34 हजार रुपये और सतगावां पर 20 का दंड लगाया गया.जुर्माने की राशि संबंधित अधिकारियों के वेतन से काटने का आदेश जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- सतगावां: घोड़सिमर चेक पोस्ट पर दो चारपहिया वाहनों से 277 लीटर अवैध शराब बरामद, 04 तस्कर गिरफ्तार