संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त, 2026 को अंचल अधिकारी, कुकड़ू श्री अभय कुमार दिर्वेदी एवं थाना प्रभारी, तिरुलडीह द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई.
संयुक्त कार्रवाई के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत डांटम जंगल क्षेत्र से लगभग 5,000 CFT (पांच हजार घन फीट) बालू जब्त किया गया.
जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. संबंधित पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त की जिलेवासियों से अपील- सर्पदंश से बचाव के लिए बरतें सावधानी, बिना विलंब किए नजदीकी CHC पहुंचाएं