नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी विजय प्रसाद को 5 साल की सजा

By : Mansi Kumari
नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी विजय प्रसाद को 5 साल की सजा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी विजय प्रसाद उर्फ विजय साहू को 5 साल की सजा सुनाई गई हैं. पॉस्को की विशेष कोर्ट ने मामले में सजा सुनाई. बता दें कि, यह मामला सदर थाना क्षेत्र का हैं. इस मामले में आरोपी 14 दिसंबर 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं. आरोपी ने 11 दिसंबर 2024 को पुरानी सिलाई मशीन खरीदने के बहाने पीड़िता के घर में प्रवेश किया था. मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने 12 साल की पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से स्पर्श किया था. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने की धमकी दी थी. हालांकि डरी सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आपबीती अपनी बड़ी बहन को फोन पर बताई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराइ गई थी.

यह भी पढ़े: रांची: रिम्स हॉस्टल में मेडिकल छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
 
संबंधित सामग्री

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

बंधु तिर्की की पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोगों ने लिखित समझौता कर सारे विवादों को सुलझा लिया

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.