विवाद सुलझा

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

बंधु तिर्की की पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोगों ने लिखित समझौता कर सारे विवादों को सुलझा लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रविवार को पिस्का मोड़ सत्यारी सरना स्थल की भूमि पूजा पहान सोमरा मुंडा, योगेन्द्र मुंडा और भिना मुंडा द्वारा अन्ना दी प्रार्थना के साथ की गई. नीव में पहली ईंट रखकर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने पूजन का शुभारंभ किया.

इस मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि सरना स्थल का विवाद 40-45 साल से चला आ रहा था. गंदगी के कारण पूरा पूजा स्थल और आसपास का वातावरण पूरी तरह दूषित था. उसी में सरना धर्मावलंबी पूजा करते थे, बंधु तिर्की की पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोगों ने आपस में मिल-बैठ कर लिखित समझौता कर सारे विवादों को सुलझा लिया है.  गीताश्री उरांव ने कहा कि यह बड़ा ही सराहनीय कार्य हुआ, इससे आपस में भाईचारगी बनी रहेगी. सभी मिल-जुलकर पूजा अर्चना करेंगे, स्थल की 62 डिसमिल जमीन को 2 हिस्सों में बराबर-बराबर  बंटवारा किया गया और भविष्य में कभी भी इस जमीन पर मंदिर ट्रस्ट के लोग दावेदारी नहीं करेंगे. सरना धर्मावलंबी अपने तरीके से पूजा-अर्चना करेगे.

इस कार्यक्रम में मुख्य योगदान सामाजिक कार्यकर्ता शिवा कच्छप, जितू तिर्की, गोतम उरांव, बाबू उरांव, गीता कुजूर, करण उरांव, नीलम उरांव, रेणु उरांव, सती तिर्की, प्रितम मुंडा, संजय उरांव, बिक्की उरांव का रहा.

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.