रांची: मोरहाबादी में सिद्धू-कान्हू पार्क के पास दुर्घटना, तेज रफ्तार ईको कार ने ...

सड़क दुर्घटना

रांची: मोरहाबादी में सिद्धू-कान्हू पार्क के पास दुर्घटना, तेज रफ्तार ईको कार ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर

एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ कर लौट रही तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी.

रांची मोरहाबादी में सिद्धू-कान्हू पार्क के पास दुर्घटना तेज रफ्तार ईको कार ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहाबादी के IMS कॉलेज और सिद्धू कान्हू पार्क के पास आज गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ कर लौट रही तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

गनीमत रही कि घटना के समय ईको कार में बच्चे सवार नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ गयी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निजी नंबर प्लेट की इस कार का बिना किसी अनुमति के कमर्शियल और अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.