रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के नए एसडीपीओ आबिद खान ने डुमरी में पदभार ग्रहण कर लिया है. जैसे ही वह ऑफिस पहुंचे वैसे ही पुराने एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने उन्हें बुके देखकर उनका स्वागत किया. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पदभार सौंपा गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह डुमरी में अमन चैन बना हुआ है शांति बनी हुई है वैसे ही डुमरी में अमन चैन और शांति बनी रहे उसके लिए वह लगातार अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था बनाऐ रहेंगे.
वहीं डुमरी में साइबर अपराधियों पर भी लगाम लगाने के लिए उन्होंने ठोस कदम उठाने की बात कही है. आपको बताते चले कि इससे पहले वे गिरिडीह जिला में साइबर डीएसपी के पद पर थें. इस दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद भी मौजूद थें.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में