JMM नेता मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी आदेश गंझू साक्ष्य के अभाव में बरी

मदन प्रसाद साहू हत्याकांड

JMM नेता मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी आदेश गंझू साक्ष्य के अभाव में बरी

JMM नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी आदेश गंझू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.

jmm नेता मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी आदेश गंझू साक्ष्य के अभाव में बरी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JMM नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी आदेश गंझू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. हत्याकांड की घटना 19 अगस्त 2020 को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालोंग गांव की है. शाम करीब 6.30 बजे मदन प्रसाद साहू घर के आंगन में बैठे थे. तभी मोटरसाइकिल पर दो अपराधी पहुंचे और निशाना साधते हुए मदन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौके पर मदन के पिता ने अपराधियों को रोकने का प्रयास किया, तो वह पिस्तौल का भय दिखाकर फरार हो गए. घायल मदन को रिम्स लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. मदन घटना से दो दिन पूर्व मजदूरों की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे. इसी वजह से षड्यंत्र रचकर हत्या कराई जाने की आशंका परिजनों ने जताई थी. 

यह भी पढ़ें- रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर नामांकन शुरू, 208 सीटें स्टेट कोटा की

संबंधित सामग्री

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

झारखंड

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

10 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया