न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काशीपुर नायक टोला में शनिवार सुबह एक युवती द्वारा कथित रूप से अपनी माँ से मामूली बात पर कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय दीपिका नायक सर दर्द से परेशान थीं. माँ ने उसे हर समय मोबाइल से चिपके रहने की बात कही. इसके चलते यह कदम उठाया. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया.अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों युवती का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है,.पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: लातेहार: शादी समारोह में आई आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म,अगवा कर जंगल में वारदात, थाने में मामला दर्ज