न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: छोटानागरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर ममार गांव इंदा जामुदा घर के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक सवार युवक ने वहाँ पर खड़े साइकिल सवार एक युवक को पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में युवक का दांया पैर टूट गया है. मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार युवक ममार से चुरगी लौट रहा था. तभी पीछे से बाइक सवार ने टककर मार दी तथा हादसे के बाद बाइक चालक घटना स्थल पर ही बाइक छोड़कर फ़रार हो गया. बाइक में तीन युवक सवार थे. तीनों युवक छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलाई का रहने वाला है.वही गंभीर रूप से घायल युवक 35 वर्षीय रेंगों लागुरी गांव चुरगी छोटानागरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल युवक को रेफर कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा