खलारी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, बाइक सवार की ट्रैक्टर से हुई...

खलारी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, बाइक सवार की ट्रैक्टर से हुई टक्कर, बड़ा हादसा टला

खलारी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल बाइक सवार की ट्रैक्टर से हुई टक्कर बड़ा हादसा टला

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी थाना क्षेत्र के बलथरवा मार्ग में रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. संयोगवश इस घटना में बड़ा हादसा टल गया, जिससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. दुर्घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बिजुपाड़ा की ओर जा रही केटीएम 160 बाइक जेएच 01 जी.एच 2563, जिस पर दो लोग सवार थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे सरवन गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ सवार उनके पिता रमेश गंझू को मामूली चोटें आईं.

घायल सरवन गंझू और उसके पिता रमेश गंझू बरियातू, (बालूमाथ) के निवासी हैं. दोनों किसी निजी कार्य से बरियातू (बालूमाथ) से पतरातू (रामगढ़) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बलथरवा के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायल को जी-टाइप स्थित राज अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के बेंती पंचायत भवन में संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप की अहम बैठक, एकता और अनुशासन पर जोर

संबंधित सामग्री

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया