सड़क हादसे में युवक की मौत, विरोध में रांची-महुआडांड़ मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

दर्दनाक हादसा

सड़क हादसे में युवक की मौत, विरोध में रांची-महुआडांड़ मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

जाम से राहगीर परेशान, पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी

सड़क हादसे में युवक की मौत विरोध में रांची-महुआडांड़ मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

न्यूज11  भारत

महुआडांड़/डेस्क: नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोकिपोखर के समीप रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान ग्राम सिरसी निवासी राजमोहन किसान पिता सोमा किसान के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर आज सोमवार को रांची-महुआडांड़ मुख्य मार्ग  जाम कर दिया गया है. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर शाम राजमोहन किसान किसी कार्य से जा रहा था. इसी दौरान जोकिपोखर के समीप एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजमोहन को इलाज के लिए गुमला ले जाने लगे. बताया गया कि गुमला ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.युवक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने सोमवार को करीब 11 बजे रांची से महुआडांड़ जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजमोहन किसान के परिजनों को उचित मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए.

सड़क जाम की सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों से बातचीत कर जाम हटाने की प्रयास किया जा रहा है.पर समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मुआवजे की मांग पर सड़क पर डटे हुए थे.

यह भी पढ़ें: खनिज विकास संशोधन विधेयक के खिलाफ ऐडकेया गांव में जन जागरण अभियान

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा