रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

दर्दनाक हादसा

रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ पुलिस कर रही जांच

रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत परिवार में पसरा मातम

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क:  चांडिल-मुरी रेलखंड पर झिमरी और हेसालोंग रेलवे स्टेशन के बीच करारगामा गांव के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से  युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतक नीमडीह थाना क्षेत्र के हाइतिरूल गांव निवासी चैतन सिंह मुंडा उर्फ गुजरु के रूप में हुई है. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था एवं मां विधवा हैं. चैतन बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव हाइतिरूल लौटा था.

घटना करारगामा गांव के समीप रेलवे अंडरपास के पास हुई. स्थानीय लोगों ने युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे पुलिस को दी. इसके बाद संबंधित नीमडीह थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा बाईपास स्थित झरना पड़ाव के समीप कोयला लदा डंपर सड़क किनारे पलटा

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.