पलामू के ऊंटारी रोड के सतबहिनी में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार व...

अमानवीयता

पलामू के ऊंटारी रोड के सतबहिनी में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत

शव को बालू में दफनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू के ऊंटारी रोड के सतबहिनी में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के शेखडीहा सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के पास एक युवक की हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मृत युवक की पहचान शेखडीहा निवासी सुनील साह के पुत्र सचिन कुमार साह के रूप में की गई है. मृतक की मां ललिता देवी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है.

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गत 14 जुलाई की रात्रि को कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में अवैध रूप से नंगा तार जोड़कर कोयल नदी के पास बिछाया गया था. इसी दौरान सचिन कुमार साह उस करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद डर से आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को कोयल नदी की बालू में दफना दिया और इस्तेमाल किए गए बिजली के तार को भी वहीं छिपा दिया. अगले दिन 15 जुलाई को बालू में शव गड़ा हुआ पाया गया था.

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त कमल रजवार उर्फ बब्लू और अप्रथमिकी अभियुक्त रामजी रजवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही घटनास्थल से सरिया बांधने वाला करीब 50 फीट लंबा लोहे का तार और उसमें लगे 6 लकड़ी के खुट्टे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दबकर हुई दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े