9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी, लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

झारखंड का मौसम

9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी, लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

जुलाई महीने में राज्य में 45 मिमी कम हुई है बारिश

9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के क्षेत्र की वजह से इस समय झारखंड में सामान्य से लेकर अच्छी बारिश हो रही है. 24 जिलों में से साहिबगंज को छोड़ कर पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हुई है. जुलाई महीने में हजारीबाग और दुमका में औसत से ज्यादा बारिश हुई है. रांची जिले में मानसून के शुरुआत से ही औसत बारिश हो रही है. जिले में बारिश का यह क्रम अभी भी जारी है. लगातार बारिश से झारखंड का मौसम सुहाना अवश्य हो गया है.

झारखंड में रांची समेत लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाएं होने की सम्भावना जताई है. झारखंड के आगामी मौसम के अनुसार मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश की ताजा स्थिति का हाल बताया है. जुलाई महीने में अच्छी बारिश के बावजूद अब भी राज्य में 45 प्रतिशत बारिश कम हुई है. वैसे देखा जाए तो बारिश की थोड़ी भरपाई हुई है, क्योंकि जून के अंत में बारिश का कमी का यह प्रतिशत 65 था. मौसम विभाग ने बताया कि 5 जुलाई तक 236 मिमी बारिश की तुलना में 129 मिमी ही बारिश  हुई है.

पिछले 24 घंटों में सबसे अच्छी बारिश पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई है, जहां 50.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. गर्मी से लम्बे समय तक जूझ चुके पलामू के डालटनगंज में 35 मिमी बारिश हुई है. रांची के नामकुम में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर