सड़क सुरक्षा

मेदिनीनगर में सड़क सुरक्षा के लिए अनोखी पहल, बिना हेलमेट वालों को पहनाई माला, नियम मानने वालों को मिला गुलाब

वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने का मर्म समझाया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर में सड़क सुरक्षा के लिए अनोखी पहल, बिना हेलमेट वालों को पहनाई माला, नियम मानने वालों को मिला गुलाब

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेदिनीनगर के जोड़ फोरलेन पर एक अनूठा और प्रभावकारी अभियान देखने को मिला. सड़क सुरक्षा टीम और यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में चले इस 'गांधीगिरी' अभियान ने वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. नियम मानकर हेलमेट पहनकर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों को माला पहनाकर यातायात नियमों के पालन का मर्म समझाया गया.

अभियान के दौरान यातायात प्रभारी रुद्र एवं सड़क सुरक्षा टीम ने चालकों को सीट बेल्ट, गति सीमा, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया. बिना हेलमेट सफर कर रहे लोगों को भावुक और कड़ा संदेश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि आज तो जागरूकता के लिए यह माला पहनाई जा रही है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से किसी हादसे के बाद यही माला श्रद्धांजलि बन सकती है. इसलिए चालान के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है.

इस अनूठे प्रयास के माध्यम से मेदिनीनगर की पुलिस एवं परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को एक जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया है. मौके पर जिला परिवहन विभाग के कर्मी, यातायात प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने एकजुट होकर लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की भावुक अपील की.

यह भी पढ़ें: साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार - ग्रामीण एसपी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.