न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार द्वारा नई दिल्ली के ताज पैलेस में 8 और 9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 का आयोजन किया जा रहा है。एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज' थीम वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नई उद्योग, आईटी, एआई और पर्यटन नीतियों के लिए उद्योग जगत से सुझाव लेना और राज्य में निवेश को आकर्षित करना है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फेसबुक पोस्ट पर इस आयोजन को लेकर विस्तार से बात की और इसके महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में देश का 40% खनिज हो वहाँ विकास की वर्तमान स्थिति शर्मनाक है. झारखंड के विकास के लिए देश विदेश का दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि एक दस क्लास का बच्चा भी जानता है कि झारखंड और झारखंडियों को क्या चाहिए? झारखंड को चाहिए एक भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बस इतना ही तो चाहिए. आपके नेतृत्व में राज्य का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल जनवरी 2026 में स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) और यूनाइटेड किंगडम (UK) के दौरे पर गया था. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक मंचों पर राज्य की औद्योगिक क्षमता, पर्यटन और हरित ऊर्जा को प्रदर्शित कर निवेश आकर्षित करना था.
दिल्ली में 8 जुलाई 2026 को दो दिवसीय 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' (राष्ट्रीय हितधारक परामर्श सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के दीर्घकालिक 'विजन 2050' को गति देना और झारखंड को निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाना है.
यह भी पढ़ें: पलामू के इरगु गांव में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने की एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस