सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: भुरकुंडा रिभर साइड सीसीएल के ऑफिसर्स क्लब में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक क्लब हुई. जिसमें मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन और विशिष्ट रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड-बिहार) धर्मदास शुक्ला शामिल रहे. बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव और मंच संचालन राजीव रंजन सिंह ने किया.
बैठक की शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इसके उपरांत सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्गुण महतो और महामंत्री शशिभूषण सिंह ने मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा देकर किया.
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने दो दिवसीय बैठक के अंतर्गत होनेवाले सत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सोच अब बदल रही है. बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी का उपयोग करना होगा और लीडरशीप भी डेवलप करना होगा. सभी स्तर पर एडमिनिस्ट्रेशन से अच्छा कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन मजबूत करने की आवश्यकता है. झारखंड के प्रत्येक जिले में संघ का कार्यालय हो बैठक में इस पर भी विचार हो. वहीं उन्होंने एचईसी धुर्वा के श्रमिकों की वर्तमान स्थिति पर विचार रखते हुए कहा कि एचईसी कर्मियों को 30 माह से वेतन नहीं मिला है. ऐसे में सभी ट्रेड यूनियनों को संघी भाव से आगे बढ़ने की जरूरत है. श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रबंधन और राज्य सरकार पर दबाव बनाना होगा.
बैठक के उद्घाटन सत्र में बीसीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य उमेश सिंह, भवन निर्माण प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर राम, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष जेपी झा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र मिश्रा, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विशाल कुमार, हजारीबाग जिला महामंत्री माया देवी, शिवा कुमार, दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र ओझा, शंभू सिंह, श्रीकांत गुप्ता, अनिल पासवान, संतोष पांडेय, सुखचैन सिंह, सुधीर सिंह, कन्हैया सिंह यादव, नौशाद आलम, संजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा