न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है. इसको लेकर 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चाणक्य बीएनआर रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
इस कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न जैसी देश-विदेश की प्रख्यात कंपनियों के साथ-साथ डॉक्टर्स और हेल्थ-टेक इनोवेटर्स शामिल होंगे. इसके माध्यम से सहज एआई (AI), टेली ईसीजी (Tele-ECG), ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जैसी डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा. कॉन्क्लेव के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के कार्यान्वयन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स, स्मार्ट अस्पताल और एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा. Conclave में 30 स्टॉल भी लगेंगे.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में नहीं हो सकी विस्तृत बहस