छतरपुर के मुनकेरी में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

दर्दनाक हादसा

छतरपुर के मुनकेरी में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

नहाने के दौरान गहराई में चले जाने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

छतरपुर के मुनकेरी में दर्दनाक हादसा आहर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां आहर  में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई  मृतकों की पहचान रहमत अली  की 12 वर्षीया पुत्री सना फैजिया और 10 वर्षीय पुत्र आवेश रज़ा के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सुबह करीब 10:00 से 11:00 बजे के आसपास घर से निकले थे और गांव के आहर में नहा रहे थे. नहाने के दौरान गहराई में चले जाने के कारण दोनों बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे. साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने जब उन्हें पानी से बाहर न निकलते देखा, तो उन्होंने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी.

हल्ला सुनते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को आहर से बाहर निकाला.

घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास की है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

यह भी पढ़ें: रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.