अपराध

बिहार के चकाई, बीचकोड़वा गांव निवासी एक किशोर की बेंगाबाद के पहाड़पुर में निर्मम हत्या

प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, चार टुकड़ों में अलग-अलग जगहों में मिला शव

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बिहार के चकाई, बीचकोड़वा गांव निवासी एक किशोर की बेंगाबाद के पहाड़पुर में निर्मम हत्या

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में चार टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई है. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और कई दिनों पुराना होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था.

मृतक की पहचान बिहार के चकाई बीचकोड़वा गांव निवासी किशोर मिथुन कुमार दास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसका बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

मृतक के पिता मथुरा रविदास ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा रविवार शाम से लापता था. युवती ने फोन कर उसे बुलाया था और वहीं उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी गई. शव को चार अलग-अलग जगहों पर छिपाने की कोशिश की गई.

सूचना पर घटनास्थल पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, अंचल अधिकारी सफी आलम, पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. हत्या कई दिन पहले की गई प्रतीत होती है. मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर शव को जमीन से निकलवाया जाएगा और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: नवनिर्मित स्टेडियम में पहली बार तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज,16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.