बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने रांची सदर अस्पताल का किया भ्रमण 

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की टीम ने झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं खासकर आयुष्मान योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन

By : Ark Sahuliyar
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने रांची सदर अस्पताल का किया भ्रमण 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की टीम ने झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं खासकर आयुष्मान योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया.

भ्रमण टीम में स्पर्श गुप्ता, भा.प्र.से., अपर कार्यपालक निदेशक, NHM बिहार, डॉ. कंचन कुमारी, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक शामिल रहे. सदर अस्पताल रांची में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ बिमलेश सिंह, डॉ अखिलेश झा, डॉ रचित भूषण, आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन एवं अन्य चिकित्सक गणों से बातचीत की एवं अस्पताल का भ्रमण किया. 

टीम द्वारा सदर अस्पताल, रांची मे आयुष्मान योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया गया एवं कार्य की सराहना की गई  साथ से अपने राज्य में इंप्लीमेंट करने को लेकर अन्य जानकारियां ली गई. इसके अलावा सदर अस्पताल रांची में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमो , मानव संसाधन, दवा एवं आवश्यक सुविधाओं तथा सेवा प्रदान करने की व्यवस्था का अवलोकन किया गया. टीम ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी ली.

इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सक गण, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भ्रमण दल का सहयोग किया. बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम द्वारा किए गए इस भ्रमण का उद्देश्य अंतरराज्यीय अनुभवों एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह अमित शाह का कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने के निर्णय पर करारा हमला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.