न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है. नशे के खिलाफ हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस को यह बड़ी सफलता है. ब्राउन शुगर पैंडलर बंटी कुमार को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद हुई है. बंटी कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.
आपराधिक इतिहास
1 धुर्वा थाना कांड स 149/16 दिनांक 30/08/2016 धारा 395/411 IPC
2.नागड़ी थाना कांड स 158/18 दिनांक 30/10/18 धारा 399/402 IPC एंव धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट
3.जगन्नाथपुर थाना कांड स 320/22 दिनांक 21/08/22 धारा 25(1A)/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट
यह भी पढें: गढ़वा जिले में सिस्टम ने ली जान, शव लेकर परिजन को प्रूफ करने आना पड़ा बैंक