समीक्षा बैठक

राजस्व, नीलम पत्र, आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने संबंधित विभागों से प्राप्त राजस्व लक्ष्य व उसके विरुद्ध अब तक हुई उपलब्धियों की जानकारी ली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजस्व, नीलम पत्र, आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया . बैठक के दौरान जिले में राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, नीलाम पत्र वाद, परिशोधन पोर्टल एवं अन्य राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों से प्राप्त राजस्व लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध अब तक हुई उपलब्धियों की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाकर कार्य करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर नियमित निगरानी के साथ राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा.*

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन संबंधित मामलों की भी समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संभावित प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर सतर्कता बरतने, राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा आपदा से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने आमजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक में मैनेजर आईटी वेदांत कुमार द्वारा अंचलवार विभिन्न राजस्व कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई.दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सेवा का अधिकार अधिनियम का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सभी अंचलों में न्यायालय संबंधित मामलों की कॉज लिस्ट नियमित रूप से अपडेट रखने को कहा ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. परिशोधन पोर्टल के माध्यम से आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही भूमि संबंधी सेवाओं एवं दस्तावेज सुधार से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रतीकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण की बैठक में दिए कई अहम निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.