समीक्षा बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

स्थानीय युवाओं को औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण केंद्रों, श्रमिक पंजीकरण, प्लेसमेंट, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान विगत समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता एवं उपलब्ध रोजगार अवसरों के अनुरूप रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ना है.

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के संस्थानों से प्राप्त रिक्त पदों की मांग के अनुरूप ट्रेड-वार प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की जाए. औद्योगिक संस्थानों द्वारा लाइव पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई रिक्तियों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय युवाओं के प्लेसमेंट हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही सभी औद्योगिक संस्थानों को अपनी रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन करने के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिले में संचालित सभी 13 प्रशिक्षण केंद्रों एवं प्रखंड स्तर पर संचालित 9 प्रशिक्षण केंद्रों के नियमित संचालन की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं नियमितता सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ाव के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों का ट्रैकिंग एवं प्लेसमेंट सुनिश्चित करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित सरकारी कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया.

काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में स्किल पार्क के संचालन हेतु तैयार प्रस्ताव एवं अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल, आईटी लैब, कक्षा-कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने राजनगर एवं खरसावां प्रखंड में सिलाई मशीन प्रशिक्षण का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

PNB RSETI की समीक्षा के क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त ऐसे अभ्यर्थियों, जो अब तक रोजगार अथवा स्वरोजगार से नहीं जुड़ पाए हैं, को चिह्नित कर उनसे संपर्क स्थापित करने, काउंसलिंग एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त इच्छुक अभ्यर्थियों का बैंक लिंकेज सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि वे वित्तीय सहायता एवं संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकें.

बैठक में श्रमिक पंजीकरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत विशेष कैंप आयोजित कर पात्र श्रमिकों से आवेदन प्राप्त करने एवं छूटे हुए श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभागों में संचालित रोजगार, स्वरोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

नियोजन कार्यालय की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला नियोजन पदाधिकारी को जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से करियर एवं रोजगार संबंधी काउंसलिंग आयोजित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमित रोजगार मेलों का आयोजन करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल करने को कहा.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रोजगार मेला आयोजित किए जाने से पूर्व संबंधित क्षेत्र में स्थानीय भाषा के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें. रोजगार मेलों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण, योग्यता एवं उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि कौशलयुक्त मानव संसाधन जिले के समग्र एवं सतत विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं स्वरोजगार की पूरी प्रक्रिया को परिणामोन्मुखी बनाने तथा अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर, जिला नियोजन पदाधिकारी, डीपीएम-जेएसएलपीएस, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चौड़ा में उर्स की तैयारी जोरो से, जोरदार होगी टक्कर, 10 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.