सम्मान समारोह

जगन्नाथपुरके रस्सेल उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

sमुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु ने मैट्रिक जिला टॉपर जुनैद इक़बाल को प्रशस्ति पत्र व लैपटॉप दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जगन्नाथपुरके रस्सेल उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

जगन्नाथपुर/डेस्क:  रस्सेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम का संचालन अरविंद तिवारी ने किया. मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने मैट्रिक जिला टॉपर जुनैद इक़बाल को प्रशस्ति पत्र व लैपटॉप दिया. इंटर विज्ञान में प्रथम रहीं खुशी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी तथा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तूराम सिंकू को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

विधायक ने कहा कि ये विद्यार्थी विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का गौरव हैं. उन्होंने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए अनुशासन, मेहनत और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी. साथ ही युवाओं से नशा, जुआ और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की.अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा और बीडीओ अंबिका कुमारी ने भी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, चरित्र निर्माण और तकनीक के सही उपयोग का संदेश दिया. समारोह में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर जेएमएम नेता संजीव तिवारी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.