सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाली कलश यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) जाने वाले अतिथियों का सोमवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित होटल बजरंग में भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया.
इस अवसर पर होटल संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे तथा भाजपा जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और कलश यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम, सिमरिया के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी असीमित शेट्टी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, मानव सेवा और भाईचारे के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सद्भाव को और अधिक मजबूत करेगा.
यह भी पढ़ें: कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश