धर्म-आस्था

राजगंज में अमन-शांति के माहौल में निकला मोहर्रम जुलूस, खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने जीता लोगों का दिल

पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजगंज में अमन-शांति के माहौल में निकला मोहर्रम जुलूस, खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने जीता लोगों का दिल

उत्तम विश्वकर्मा /न्यूज़ 11 भारत.

राजगंज/डेस्क: धनबाद के राजगंज में इसलाहिया मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस अमन, शांति और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों, स्थानीय लोगों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की.

मोहर्रम जुलूस की शुरुआत राजगंज इमामबाड़ा से ताजिया के साथ हुई. इसके बाद जुलूस राजगंज थाना पहुंचा, जहां थाना प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों और प्रतिभागियों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई. वहां से जुलूस राजगंज बाजार, चुंगी, मैरा कुल्ही और दलुडीह होते हुए कब्रिस्तान पहुंचकर संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कतरास थाना के इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम अंसारी एवं राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा उपस्थित रहे. इस अवसर पर इसलाहिया मोहर्रम कमेटी की ओर से दोनों अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.

जुलूस के दौरान खिलाड़ियों ने गोला, बनेठी और धुनी सहित कई पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों की कला और अनुशासन ने रास्ते भर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. करतबों को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही.
पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा. शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस मोहर्रम जुलूस ने राजगंज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का संदेश दिया.
इस अवसर पर इसलाहिया मोहर्रम कमेटी के सचिव मोहम्मद फहीम अंसारी, जैनुल अंसारी, मोहम्मद अकबर अंसारी, मोहम्मद शफीक अंसारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर के चौहान ढाबा में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई युवती

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.