A new chapter in the medical history of Palamu: Fi

पलामू में चिकित्सा जगत का नया इतिहास, निर्मला अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से हुआ घुटने का सफल ऑपरेशन

पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. स्थानीय निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में जिले की पहली रोबोटिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है.

By : Vaibhaw Vikram
पलामू में चिकित्सा जगत का नया इतिहास, निर्मला अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से हुआ घुटने का सफल ऑपरेशन

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क: ​
पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. स्थानीय निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में जिले की पहली रोबोटिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है. अस्पताल में सोमवार को दो अलग-अलग मरीजों के घुटने का पूर्ण प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) रोबोटिक तकनीक के माध्यम से किया गया. इस आधुनिक तकनीक से मरीजों में नए कृत्रिम घुटने लगाए गए हैं, जिससे उन्हें लंबे समय से जोड़ों में होने वाले असहनीय दर्द से हमेशा के लिए स्थाई राहत मिल सकेगी. पलामू के इतिहास में इस तरह की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी होने का यह पहला मामला है.

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले निर्मला अस्पताल के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि यह पूरे पलामू वासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है. उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया है, उनमें से एक मरीज का ऑपरेशन झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित 'राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया है. इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत होने के कारण मरीज को अस्पताल का कोई भी खर्च अपनी जेब से वहन नहीं करना पड़ा, जबकि दूसरी मरीज एक महिला हैं.

डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने इस कामयाबी पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत किसी लाभुक की रोबोटिक सर्जरी किया जाना संभवतः देश का पहला मामला है, क्योंकि अभी तक शायद पूरे देश में कहीं भी सरकारी बीमा के तहत रोबोटिक ऑपरेशन नहीं हुआ है. 

उन्होंने बताया कि ये मरीज लंबे समय से घुटने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति और संसाधनों की कमी के कारण वे बेहद महंगी मानी जाने वाली रोबोटिक सर्जरी करा पाने में पूरी तरह असमर्थ थे. ऐसे में सरकार की इस कल्याणकारी योजना का सीधा फायदा गरीब मरीज को मिला और निर्मला अस्पताल ने इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की इस बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और पलामू के DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों ने डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ और उनकी पूरी मेडिकल टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. इस खास मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खुद निर्मला अस्पताल पहुंचकर दोनों ऑपरेशन थियेटर से निकले मरीजों से मुलाकात की. 

उन्होंने मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें फलों की टोकरी और फूलों का बुके भेंट किया. अस्पताल में उपलब्ध हुई इस विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पलामू में इस तरह की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और ज्यादा होना चाहिए ताकि यहां के स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बड़े और महंगे शहरों की तरफ रुख न करना पड़े और उन्हें घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सके.

यह भी पढ़ें: बढती अपराधिक घटनाओं पर भाजपा नेता ने जताई चिंता, बासुदेव मंडल के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की 
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.