न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अनगड़ा थाना क्षेत्र से रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सीताडीह इलाके में छापेमारी कर अवैध हथियारों की एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से कुल 19 निर्मित देशी राइफल और 4 अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं. इसके साथ ही हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाला उपकरण और अन्य सामान भी जब्त किया गया है.
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान नारायण लोहरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लोहार का काम करता था और अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध हथियार निर्माण के धंधे में शामिल हो गया था. पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर में छुपकर हथियार तैयार करता था और प्रति हथियार 10 से 15 हजार रुपये में अवैध रूप से बिक्री करता था.
ये भी पढ़ें- PLFI के 04 उग्रवादी दोषी करार, 13 फरवरी को NIA कोर्ट में होगी सजा के बिंदु पर सुनवाई