सरायकेला DC-SP की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई बंदियों क...

सरायकेला DC-SP की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई बंदियों की सुविधाओं एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्

सरायकेला dc-sp की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई बंदियों की सुविधाओं एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, जैमर, सायरन सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों को मेनू के अनुरूप स्वच्छ एवं संतुलित भोजन, शुद्ध पेयजल तथा आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, दवा वितरण एवं आवश्यकता अनुसार उपचार सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में जेल परिसर एवं आसपास साफ-सफाई, पेड़ों की टहनियों की छंटाई तथा नाली ड्रेनेज हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया. सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित निगरानी रखने, कारा परिसर में नियमित औचक निरीक्षण करने तथा प्रवेश द्वार पर सघन जांच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया.

उपायुक्त ने कारा परिसर में विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, बैरकों की नियमित जांच एवं रात्रि गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए. साथ ही बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों को भी नियमित रूप से संचालित करने को कहा.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने महिला बंदियों एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बच्चों के लिए खिलौने एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कारा सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप समाहर्ता (सामान्य शाखा), जेल अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई  -कांग्रेस कमेटी महासचिव विनोद पाठक

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश