न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर शनिवार को रांची में छात्रों का बड़ा विरोध मार्च होने जा रहा है. ST, SC और OBC छात्रों की वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग को लेकर यह मार्च किया जाएगा. आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले आज दोपहर 2 बजे प्रदर्शन होगा. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च निकलेगा. रांची विश्वविद्यालय, DSPMU समेत कई कॉलेजों के छात्र इस मार्च में शामिल होंगे. छात्र 2022–23, 2023–24 और 2024–25 की लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कुसुआ कोइरीयाडीह के सरकारी स्कूल में कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया इलाज