न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 12 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. मैराथन मोराबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होगी और इसमें प्रतिभागी पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे.
उदय भानु चिब और कन्हैया कुमार होंगे शामिल
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया कुमार विशेष रूप से शामिल होंगे. इसके अलावा कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने दी जानकारी
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस 'छात्रों की गूंज' अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत छात्रों के समर्थन और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- डीजीपी तदाशा मिश्र रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं