पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम

पलामू में जमीनी विवाद में चली गोली, कोर्ट में तारीख के दिन भतीजे ने चाचा को मारी गोली, MMCH में चल रहा घायल का इलाज

​डाल्टनगंज के जीएलए कॉलेज के समीप मंदिर के बाहर हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में जमीनी विवाद में चली गोली, कोर्ट में तारीख के दिन भतीजे ने चाचा को मारी गोली, MMCH में चल रहा घायल का इलाज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड मे आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा पर गोली चला दी। घटना के वक्त संजय तिवारी मंदिर में पूजा अर्चना कर बाहर निकल रहे थे। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

​पूजा कर निकलते ही घात लगाए भतीजे ने  चलाई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान संजय तिवारी के रूप में हुई है। रोजाना की तरह संजय तिवारी सुबह अपने घर से पूजा करने के लिए निकले थे। जीएलए कॉलेज के पास स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद वे जैसे ही परिसर से बाहर कदम रखे, पहले से घात लगाए बैठे उनके सगे भतीजे जिनका नाम प्रीतम तिवारी बतया जा रहा हैं उसी ने संजय तिवारी पर गोली चला दी। गोली लगने के तुरंत बाद संजय तिवारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

​आज ही थी कोर्ट में तारीख, पिता ने बयां किया दर्द

घायल संजय तिवारी के पिता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। गोतिया परिवार के साथ इस जमीनी रंजिश का मामला अदालत में भी विचाराधीन है। इत्तेफाक से आज ही के दिन इस मामले की कोर्ट में तारीख भी तय थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के तहत साजिश रचकर इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया गया है।

​एमएमसीएच में इलाज जारी, पुलिस तफ्तीश में जुटी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल संजय तिवारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही अस्पताल जाकर परिजनों से पूछताछ के आगे की करवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: बडाजामदा में गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश, 7 चोरी की बाइक बरामद, मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी हिरासत में

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.