मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सरकारी भवन के निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मोतीलेदा में धान क्रय केंद्र यानी पैक्स भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. भवन के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी हुई है. काम करते समय मजदूर अनजाने में उस तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजन शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे. पूर्व मुखिया रामकुमार वर्मा ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में मकान धसने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम