रोटी की तलाश में निकला मजदूर, मुंबई में थम गई जिंदगी

रोटी की तलाश में निकला मजदूर, मुंबई में थम गई जिंदगी

रोटी की तलाश में निकला मजदूर मुंबई में थम गई जिंदगी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के गुमला से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. मामला गरीबी, जॉब और संदिग्ध मौत से  जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि  झारखंड के गुमला के वृंदा पंचायत के बहवार टोली के रहने वाले मनोज उरांव की मुंबई में संदिग्ध मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है. 
 
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज उरांव कामने के लिए झारखंड से बीते शुक्रवार को गोवा के लिए निकला था. मनोज उरांव पेशे से मजदूर है. लेकिन कुछ दिन के बाद परिवार वालों को इस बात की सूचना प्राप्त हुई कि उसका शव मुंबई के एक सुनसान इलाके में मिला है. वहीं, उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इस घटना को आत्महत्या का नाम दे रही है. मगर उसके परिवार वाले इस मामले को लेकर साफ कह रहे हैं कि उसने आत्महत्या नहीं किया है. उसका कत्ल किया गया है और आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. 

वहीं जानकारी यह भी निकल के सामने आ रही है कि सोमवार को मुंबई पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए तस्वीर को गुमला सदर थाना भेजा था. जहां मनोज के परिवार वालों ने तस्वीर को देखर मनोज की पहचान कर ली. साथ ही अपने परिवार के एक सदस्य को मुंबई भी अगली ट्रेन से भेज दिया. वहीं शव की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को गुमला वापस लाना चाहते थे मगर आर्थिक तंगी और किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिलने के कारण यह संभव नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: ओरमांझी के मां ज्वेलर्स ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, CCTV पर स्प्रे कर चोर फरार
 
संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष