जामताड़ा के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसा...

भीषण हादसा

जामताड़ा के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, पत्नी-पुत्र घायल

विपरीत दिशा से आ रहे थार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी

जामताड़ा के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसा बाइक सवार की मौत पत्नी-पुत्र घायल

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ई ढाकोडीह गांव निवासी भरत पंडित (38 वर्ष) अपनी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित के साथ सीकरपोषणी गांव से अपने ससुराल टोपाटांड़ की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही थार वाहन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भरत पंडित की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं उनकी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत पंडित को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दुलारी देवी और अजय पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: गावां में संपन्न हुई झारोटेप की प्रखंड स्तरीय बैठक, नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया