रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के बेहरासुईयाडीह मुखिया सुबोध कुमार यादव पर पंचायत के ही एक व्यक्ति सुरेश कुमार मंडल ने तीन योजनाओं में बिना काम किए बगैर योजना की राशि निकालने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत गिरिडीह उपयुक्त डीपीआरो गिरिडीह और डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है. पत्र में लिखा हुआ है कि बेहरासुईयाडीह पंचायत भवन की मरम्मती योजना में बिना काम किए हुए 2 लाख 96 हजार 609 रुपए की निकासी कर दी गई है. जबकि पंचायत में लगे जल मिनारों की मरम्मती में बिना काम किए बगैर 2 लाख 64 हजार निकाल लिया गया है.
वही चालमों सामुदायिक भवन मरमती में बिना काम किए बगैर 1 लाख23 हजार754 रुपए की अवैध निकासी हुई है. हालांकि जब इस मामले में दूरभाष पर डुमरी अंचल अधिकारी का प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उनके द्वारा मुखिया और पंचायत सेवक को कारण बताओं नोटिस दी गई थी,जहां उन्होंने जवाब दिया है कि काम रनिंग पोजीशन में है. जहां तीनों योजनाओं का काम चल रहा है. हालांकि इसको लेकर उन्होंने एस एआर खत्म होने के बाद खुद स्थल पर जाकर जांच करने की बात कही है.
वहीं जब इस मामले में मुखिया सुबोध कुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिना एमबी के किसी भी पैसे की निकासी नहीं हुई है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि तीनों योजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है कुछ काम चल रहा है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा. मामला चाहे जो भी हो यह जांच का विषय है और प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा ने भी जल्द ही स्थल पर जाकर जांच करने की बात कही है. इधर आवेदन में आरोप के आधार पर उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें: पांकी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति बदहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरगु में पसरा सन्नाटा