न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क: कोडरमा जिले के पत्थर व्यावसायी महावीर यादव के सुरक्षा गार्ड सुनील गजमाई ने अपनी पत्नी रेशमा गजमाई की हत्या कर शव लेकर नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
पकड़े गए सुनील गजमई का कहना है, कि उसकी पत्नी ने सुबह में ही शराब पी ली थी और उन दोनों के बीच बकझक भी हुई थी. इसके बाद वह घर से कहीं बाहर चला गया था और जब वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी. सुनील गजमई अपनी पत्नी का शव और दोनों बच्चों के अलावे अपनी मां के साथ वापस नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन भागने से पहले ही उसे महाराणा प्रताप चौक के पास पकड़ लिया गया.
इधर, पत्थर व्यवसायी महावीर यादव ने बताया कि पिछले सात आठ महीने से सुनील उनके यहां नौकरी कर रहा था और उसका उसकी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था. आज जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में तीन जगहों पर चापड़, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, वारदात में तीन लोग घायल