विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस पर मेदिनीनगर में होगा भव्य आयोजन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने महापौर और चैंबर अध्यक्ष को दिया आमंत्रण

समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों की वीर नारियों, घायल सैनिकों और युद्ध में भाग ले चुके सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कारगिल विजय दिवस पर मेदिनीनगर में होगा भव्य आयोजन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने महापौर और चैंबर अध्यक्ष को दिया आमंत्रण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के एक प्रतिनिधि मंडल ने मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें आगामी कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.

समारोह की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे स्थानीय शहीद चौक (पूर्ववर्ती कचहरी चौक) पर होगी, जहां महापौर और पूर्व सैनिक सेवा परिषद व पलामू प्रमंडल योद्धा समूह के पदाधिकारियों द्वारा शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में किया जाएगा.

इस मुख्य समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों की वीर नारियों, घायल सैनिकों और युद्ध में भाग ले चुके सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहेंगी. टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पोलपोल स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ आयोजन का समापन होगा.
इस वर्ष के कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र नगर के कलाकार उमाशंकर मिश्र और उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्कूली बच्चों की सहभागिता रहेगी. साथ ही, आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है. परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने सभी नगर वासियों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है. आमंत्रण देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासचिव सुनील कुमार सिंह और सचिव ओम प्रकाश दुबे शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ जिले में एफएमडी टीकाकरण अभियान जारी, अब तक 18,070 पशुओं को लगाया गया टीका

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.