विश्व आदिवासी दिवस

गढ़वा जिला मुख्यालय के स्थानीय नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के भव्य समारोह का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम और वन अधिकार पट्टा का वितरण

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिला मुख्यालय के स्थानीय नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के भव्य समारोह का आयोजन

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला मुख्यालय में "विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गढ़वा शहर के टाउनहॉल के मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत चयनित व्यक्तिगत,सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा का वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह के शुरुआत के पूर्व समाहरणालय गढ़वा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्थानीय बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा तथा स्थानीय नगर भवन अवस्थित शहिद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मंचासीन अन्य पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किए गए. तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के साथ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी अंशुमान एवं ई.बी. अब्राहम समेत मंचासीन अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. विश्व आदिवासी दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, जीवन मूल्यों एवं गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है.

यह दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है. यह आयोजन झारखण्ड राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के संकल्प को समर्पित है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने अपने संस्कृति से जुड़े रहने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कला, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ाव रखते हुए साइंटिफिक टेंपरामेंट अर्थात वैज्ञानिक सोच एवं विज्ञान की शिक्षा अपनाते हुए अपने गांव, घर, परिवार एवं देश को आगे बढ़ाने की बात कही. इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियाँ एवं कुदरूम रंका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भण्डरिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चिनिया, भंडरिया रमकंडा एवं आश्रम बालिका उच्च विद्यालय, मंझिगांवा कांडी के 100 छात्र/छात्राओं, शिक्षा विभाग, गढ़वा से छात्र/छात्राओं एवं JSLPS के महिलाओं/दीदियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा- पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत-संगीत, नाटक आदि का मंचन किया गया. इसके पश्चात वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत/चयनित व्यक्तिगत/सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा वितरण किया गया. इसके अंतर्गत कल 13 लोगों के बीच 19 एकड़ मात्र का व्यक्तिगत वन पट्टा वितरित किया गया जबकि 04 लोगों के बीच 1658 एकड़ मात्र का सामुदायिक वन पट्टा वितरित करने का कार्य किया गया.

कार्यक्रम के दौरान सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान आयोजन स्थल पर पारंपरिक जनजातीय खान-पान, आदिवासी शिल्प कला आदि के स्टॉल भी लगाए गए थें. इस प्रकार यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने तथा जनजातीय कला, शिल्प, लोक संस्कृति एवं स्वदेशी परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बना.

पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन जेएसपीएलएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई. उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी देवानंद राम, जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, पंकज कुमार गिरि, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी आदि समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चें, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.