झारखंड का मौसम

झारखंड में अच्छी बारिश का दौर हो चुका शुरू, 2 जुलाई तक भारी बारिश का है अनुमान, गर्मी से भी मिली है राहत

आंधी-पानी के साथ वज्रपात की घटनाओं का दौर भी रहेगा जारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड में अच्छी बारिश का दौर हो चुका शुरू, 2 जुलाई तक भारी बारिश का है अनुमान, गर्मी से भी मिली है राहत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मानसून की सक्रियता से झारखंड के मैप पर बारिश का ग्राफ भी ऊपर चढ़ने लगा है. 29 जून को झारखंड के कई जिलों हुई अच्छी बारिश का असर भी दिख रहा है. 30 जून और इसके बाद से और भी अच्छी बारिश अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. सोमवार को लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. रांची और सिमडेमा में भी दो-तीन स्पेल में ठीक-ठीक बारिश दर्ज हुई है. गुमला, दुमका के बाद चतरा में भी अच्छी बारिश ने भी इन जिलों को काफी राहत पहुंचाई है. सूखे की मार झेल रहे पलामू को भी मानसून की बारिश ने सुकून पहुंचाया है. इसके बाद भी कुछ जिलों से बादल रूठे हुए भी दिखे.

मौसम विभाग ने मंगलवार को 8 जिलों - सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश की सम्भावना जताई है. इतना ही नहीं इन जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का भी जोर रहेगा. लोगों को मौसम की गंभीरता को देखते हुए सावधानी भी बरतनी होगी.

आगे के मौसम के बारे में भी मौसम विभाग ने अच्छे संकेत दिए हैं. 1 और 2 जुलाई को राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलों में बादल खूब भिगोएंगे  मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई की सुबह 8.30 बजे से 2 जुलाई की सुबह 8.30 बजे 18 ज़िलों में भारी बारिश हो सकती है. 

29 जून को कहां कितनी हुई बारिश

  • मझगांव में 49.6 मिमी 
  • हाटगम्हरिया में 46.2
  • लोहरदला में 44.3
  • बुढ़मू में 28.7
  • पालकोट में 20.8
  • हजारीबाग में 20
  • मंझारी में 20
  • मसानजोर में 19
  • गुमला में 17.2
  • मनोहरपुर में 7.2 मिमी

1 जून से अब तक कहां कितनी वर्षा कम हुई

  • पूरे झारखंड में 61%
  • गढ़वा 99%
  • साहेबगंज 99%
  • पलामू 89%
  • चतरा 86%
  • कोडरमा 83%
  • सरायकेला-खरसावां 80%
  • लोहरदगा 73%
  • रांची 37%

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.