पलामू में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश और चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

पलामू में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश और चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

पलामू में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश और चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दन कुमार मेहता, पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता और संजीव कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. इस गिरोह की गिरफ्तारी से पड़वा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई करीब आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है.

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता था और फिर लोहे के हथौड़े का इस्तेमाल कर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे चोरी के गहने सीधे गिरफ्तार सुनार को बेच देते थे, जो पकड़े जाने के डर से उन आभूषणों को तुरंत गला देता था. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अग्रसेन पब्लिक स्कूल, ताराटांड़ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती: शिक्षा पर दिया गया जोर

संबंधित सामग्री

चाईबासा में जश्न के बीच भड़की आग! बड़ा हादसा टला

झारखंड

चाईबासा में जश्न के बीच भड़की आग! बड़ा हादसा टला

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल