राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो डेस्क: कांवड़िया श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बोकारो थर्मल त्रयोदशी मंदिर प्रांगण से बाबा धाम के लिए रवाना हुए. ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राजद नेता योधन नायक ने बताया कि 24 अगस्त 2026 को चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर कांवड़िया पथ में ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा.
शिविर में श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक सामग्रीयों का वितरण कर उन्हें सेवा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा.ट्रस्ट के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर साहू ने कहा कि कांवड़िया श्रद्धालुओं की सेवा करना ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों है. उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रस्ट परिवार अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करेगा. इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों में विनोद कुमार साव, उमेश कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो, लालचंद महतो, भुनेश्वर कुमार महातो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: व्यवसायी हित सर्वोपरि, व्यापार और उद्योग का विकास चाईबासा चेंबर की प्राथमिकता - संजय चौबे