नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की.

By : Ark Sahuliyar
नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिस जगह पर रिम्स 2 का निर्माण किया जाना है, वह जमीन आदिवासियों की जमीन है. क्योंकि पहले भी आदिवासी अपनी जमीन को रिंग रोड के लिए दिए हैं, इसके बाद उनके पास थोड़ी सी जमीन बची हुई है जो उनके जीविका का आधार है. ऐसे में सरकार जबरदस्ती उनके जमीन को अधिग्रहण कर वहां पर रिम्स 2 का निर्माण करवाना चाहती है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनका धरना 21 जून से चल रहा है जो अनिश्चितकालीन है. इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है. वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से भी अपना समर्थन देने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से सरकार आज गरीब आदिवासियों को उनके जमीन से बेदखल करने का काम कर रही है. वह दिन दूर नहीं जब चुनाव में यही आदिवासी सरकार को भी सत्ता से बेदखल कर देंगे. उन्होंने इस मुद्दे पर सभी दलों को एक साथ आकर आदिवासियों के हक और अधिकार को बचाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ना होगा तो भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है. मौके पर प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने बताया कि कांके स्थित नगड़ी की जमीन को बिना विधिवत् अधिग्रहण कर रिम्स- 2 बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. यह निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता प्रतिकर भुगतान पुर्नवास पुर्नस्थापना अधिनियम 2013 का उल्लघंन है.

यह भी पढ़ें- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रथ मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.