हैदरनगर बाजार में जलता हुआ LT केबल दुकान क़े आगे सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला

लापरवाही

हैदरनगर बाजार में जलता हुआ LT केबल दुकान क़े आगे सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला

अनुमंडल क्षेत्र में बिजली के केबल गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं

हैदरनगर बाजार में जलता हुआ lt केबल दुकान क़े आगे सड़क पर गिरा बड़ा हादसा टला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  हैदरनगर के पुराना बैंक रोड स्थित ओम स्वीट्स के बगल में लड्डन सिंगार स्टोर के पास शनिवार को विद्युत प्रवाहित एलटी (LT) केबल अचानक जलकर सड़क पर गिर गया. केबल गिरते ही उसमें तेज स्पार्किंग होने लगी और आग की लपटें उठने लगीं. घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यह स्थान बाजार क्षेत्र में होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ रहती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग के कर्मियों को कई बार फोन कर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया.

कुछ देर बाद अन्य माध्यम से सूचना मिलने पर विभाग ने संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां लोग मौजूद होते तो किसी की जान भी जा सकती थी.लोगो ने बताया की अनुमंडल क्षेत्र में बिजली के केबल गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने बिजली विभाग से कम छमता वाला कमजोर तारों को तत्काल हटाकर मजबूत एवं अधिक क्षमता वाले एलटी केबल लगाने, नियमित निरीक्षण कराने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पहली तिमारी में योजना बजट 1 फीसीदी से भी कम होने पर जताई चिंता

संबंधित सामग्री

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है  मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

झारखंड

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

वज्रपात तथा आंधी की घटनाओं के कारण मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.