न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में फायरिंग का एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. एक बिल्डर के घर पर चोर पकड़ने के दौरान अपनी ही राइफल की गोली चलने से बॉडी गार्ड ही घायल हो गया. उधर मौके पर घर में घुसा चोर फरार हो गया. राइफल से चली गोली गार्ड के पैर में लगी है. मामला बिल्डर नीतीश केशरी के अशोक नगर स्थित का है. अरगोड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस.
यह भी पढ़ें: घाघरा में किसी भी दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकता से वंचित नहीं रहने देंगे - प्रमुख सविता देवी